निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का एसपी ने किया निरीक्षण


औरैया, 10 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने मंगलवार को फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर सरैया में निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी स्थिति और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जा रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से अब तक पूरे हुए कार्यों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।

एसपी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और तकनीकी विशिष्टताओं का पूरी तरह पालन किया जाए। गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो। उन्होंने आवश्यक संसाधनों और आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने को कहा। इसके अलावा नियमित मॉनीटरिंग और कार्यों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story