अखंड भारत महासंघ मुरादाबाद महिला इकाई की जिलाध्यक्ष बनीं रेनू सक्सेना

WhatsApp Channel Join Now
अखंड भारत महासंघ मुरादाबाद महिला इकाई की जिलाध्यक्ष बनीं रेनू सक्सेना


मुरादाबाद, 04 नवम्बर (हि.स.)। अखंड भारत महासंघ मुरादाबाद की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित चौहान ने की। बैठक में अखंड भारत महासंघ महिला इकाई उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने महिला इकाई का विस्तार करते हुए अखंड भारत महासंघ महिला इकाई मुरादाबाद की जिलाध्यक्ष के रूप में रेनू सक्सेना, महानगर अध्यक्ष शेफाली रस्तोगी और मंडल प्रभारी शुभी रस्तोगी को मनोनीत किया।

बैठक के अंत में राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र राघव ने संगठन के सभी पदाधिकारियों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने सदस्यों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर रहे स्व. महंत अवैद्यनाथ के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777759 Articles

Share this story