नवनिर्मित एवं नवीनीकृत आईसीएआई भवन का हुआ उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
नवनिर्मित एवं नवीनीकृत आईसीएआई भवन का हुआ उद्घाटन


मुरादाबाद, 19 अप्रैल (हि. स.)। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल की मुरादाबाद शाखा द्वारा रविवार को रामगंगा विहार स्थित नवनिर्मित एवं नवीनीकृत आईसीएआई भवन का उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भवन का उद्घाटन आईसीएआई के उपाध्यक्ष सीए मंगेश पांडुरंग किनारे द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुरादाबाद शाखा की प्रबंध समिति सीए सागर अग्रवाल (अध्यक्ष), सीए. दिव्यांशु अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष), सीए. परिमल अग्रवाल (उपाध्यक्ष), सीए. वली उर रहमान (सचिव), सीए. मनमीत कौर खनूजा (कोषाध्यक्ष) एवं सीए. निशांत देओल (सीकासा अध्यक्ष) ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा एवं सीए पंकज शाह, क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए नितिन गुप्ता, सीए राजीव गुप्ता एवं सीए विजय कुमार अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में बड़ी संख्या में सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवनिर्मित आईसीएआई भवन को क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक उत्कृष्टता, शिक्षा एवं कौशल विकास का आधुनिक केंद्र बनाने की परिकल्पना की गई है।

अपने संबोधन में अतिथियों ने संस्थागत ढांचे की सुदृढ़ता को पेशे के विकास एवं भावी पीढ़ियों के सशक्तिकरण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीए राकेश कुमार अग्रवाल, सीए. अजय आनंद, सीए अजीत कुमार अग्रवाल, सीए दीपक गुप्ता, सीए रितेश कुमार अग्रवाल, सीए अभिनव अग्रवाल, सीए अमित अग्रवाल, सीए विजय बंसल, सीए पुनीत बर्मन एवं सीए रजत दीप गोय वरिष्ठ सदस्य सीए राकेश आर्य, सीए दीपक बाबू, सीए विवेक कोठारी, सीए राजकुमार सहित अनेक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story