क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका, रविवार को खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आखिरी मौका, रविवार को खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल


मुरादाबाद, 18 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्व रणजी खिलाड़ी व जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि विभिन्न क्रिकेट एसोसिएशनों के अनुरोध प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सत्र पर उत्तर 2026-27 के लिए खिलाड़ी पंजीकरण पोर्टल केवल एक दिन के लिए रविवार 19 अप्रैल को खोलने का निर्णय लिया है।

विजय गुप्ता ने आगे बताया कि जिन खिलाड़ियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह आज ही यूपीसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण पूरा कर लें। उन्होंने कहा है कि यह खिलाड़ियों के हित में दिया गया अंतिम मौका है। इसके बाद किसी भी प्रकार के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story