पीडीए के भूखंड का घर बैठे रजिस्ट्रेशन 22 जून तक

WhatsApp Channel Join Now
पीडीए के भूखंड का घर बैठे रजिस्ट्रेशन 22 जून तक


--300 करोड़ का भूखंड बेचेगा प्रयागराज विकास प्राधिकरण

--पोर्टल का लिंक पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध

--भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से होगी: उपाध्यक्ष ऋषिराज

प्रयागराज, 24 मई (हि.स)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) तीन आवासीय योजनाओं में 100 से अधिक व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री कर रहा है। पहले फेज में 22 व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री की जा रही है। इससे पीडीए को 300 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा।

भूखंडों की बिक्री में शामिल होने के लिए लोग घर बैठे पंजीकरण करा सकते हैं, इसके लिए पोर्टल शुरू हो गया है। इसका शुभारम्भ पीडीए की पदेन अध्यक्ष मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इंदिरा भवन स्थित पीडीए सभागार में किया।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने रविवार को बताया कि पोर्टल का लिंक पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि भूखंड खरीदने के लिए पंजीकरण 22 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि 22 भूखंडों में से 17 भूखंड ग्रुप हाउसिंग के हैं। सभी भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story