पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा मंगल कलश यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू
-5 अप्रैल को कथा स्थल पर भूमिपूजन और कार्यक्रम की तैयारी बैठक
प्रयागराज, 01 अप्रैल (हि.स)। प्रयाग उत्थान समिति प्रयागराज के द्वारा आयोजित होने वाले बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का मंगल कलश शोभायात्रा यात्रा का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कार्य पुनः आरम्भ कर दिया गया है।
समिति के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने बताया कि जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पिछले कार्यावधि के दौरान हो चुका है, उनका रजिस्ट्रेशन सुरक्षित कर लिया गया है और अब पुनः निःशुल्क रजिस्ट्रेशन आरम्भ कर दिया गया है। अब जो महिलाएं मंगल कलश यात्रा में शामिल होना चाहती हैं, वो अपना आधार नंबर और एक फोटो समिति के द्वारा निर्धारित पदाधिकारियों से सम्पर्क कर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
उन्होंने आगे बताया कि 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे अरैल घाट कथा स्थल पर समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के द्वारा विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा और दोपहर 12 बजे कार्यक्रम की तैयारी हेतु मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में कार्यकर्ताओं के साथ वृहद बैठक आयोजित किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

