रियल एस्टेट की रफ्तार अब इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित कॉरिडोर की ओर बढ़ रही : पीयूष लोहिया

WhatsApp Channel Join Now
रियल एस्टेट की रफ्तार अब इंफ्रास्ट्रक्चर आधारित कॉरिडोर की ओर बढ़ रही : पीयूष लोहिया


पश्चिमी यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार के चलते एनसीआर से बाहर उभर रहा नया रेजिडेंशियल माइक्रो-मार्केट

मुरादाबाद, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे 24 (एनएच-9) कॉरिडोर के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित विकास मुरादाबाद के रियल एस्टेट परिदृश्य को तेजी से बदल रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी, योजनाबद्ध विकास और किफायती कीमतों के चलते न्यू मुरादाबाद एक उच्च संभावनाओं वाला रेजिडेंशियल माइक्रो-मार्केट बनकर उभर रहा है।

लोहिया वर्ल्ड स्पेस के डायरेक्टर पीयूष लोहिया ने कहा कि रियल एस्टेट की रफ्तार अब इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित कॉरिडोर की ओर बढ़ रही है।

पियूष लोहिया ने आगे कहा कि

एनएच-24 के मल्टी-लेन हाईवे में विस्तार से दिल्ली-एनसीआर और मुरादाबाद के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे यात्रियों की आवाजाही और माल परिवहन दोनों में सुधार हुआ है। इससे शहर की पहचान एक इंडस्ट्रियल-एक्सपोर्ट हब के रूप में और मजबूत हुई है, वहीं रेजिडेंशियल विस्तार के लिए भी नए अवसर खुले हैं। जैसे-जैसे दिल्ली-छब्त और टियर-2 शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है, मुरादाबाद एक औद्योगिक शहर से एक रहने योग्य आवासीय गंतव्य में धीरे-धीरे परिवर्तित हो रहा है।

लोहिया वर्ल्ड स्पेस के डायरेक्टर पियूष लोहिया ने कहा कि रियल एस्टेट की रफ्तार अब इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित कॉरिडोर की ओर बढ़ रही है। एनएच-24 ने मुरादाबाद जैसे शहरों को एनसीआर के प्रभाव क्षेत्र में ला दिया है, जिससे पारंपरिक हब से बाहर नए निवेश अवसर बन रहे हैं। इस गति को और मजबूती देने के लिए प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे भी अहम भूमिका निभाएगा, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को एनसीआर और राज्य के मध्य क्षेत्रों से बेहतर तरीके से जोड़ेगा। ये इंफ्रास्ट्रक्चर विकास मिलकर एक व्यापक ग्रोथ कॉरिडोर का निर्माण कर रहे हैं, जिससे रियल एस्टेट गतिविधियां गाजियाबाद और नोएडा जैसे पारंपरिक एनसीआर हब से आगे बढ़ रही हैं।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story