समाजवादी पार्टी पर जिन्ना की सोच हावी हो चुकी : आनन्द दुबे

WhatsApp Channel Join Now
समाजवादी पार्टी पर जिन्ना की सोच हावी हो चुकी : आनन्द दुबे


लखनऊ, 16 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मुस्लिम महिलाओं को देश में अलग से आरक्षण करने की मांग को भाजपा ने कड़ी आलोचना की है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दुबे ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी पर जिन्ना की सोच हावी हो चुकी है। उन्होंने कहा सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण इस तरह हावी हो गया कि हर जगह उन्हें सिर्फ मुसलमान ही मुसलमान दिखाई देता है। जिस तरह से जिन्ना मुसलमानों के लिए देश में अलग से आरक्षित चुनाव क्षेत्र की मांग करते थे,आज उसी तरह महिला आरक्षण पर बात करते हुए संसद में सपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए देश में अलग से सीटें आरक्षित करने की मांग की। यह वही जिन्ना वाली सोच है जिसने देश का बंटवारा कराया। संविधान और बाबा साहेब का नाम लेने वाली समाजवादी पार्टी की असलियत यही है।

विदित हो कि गुरुवार को सपा के सदस्यों ने संसद में मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण देने की मांग की। देश के गृह मंंत्री अमित शाह ने ससंद के विशेष सत्र में सपा के सांसद धर्मेन्द्र यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में किसी भी सूरत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिए जा सकते, यह संविधान का उल्लंघन है। धर्म के आधार मुस्लिमों को किसी भी प्रकार का आरक्षण गैर संवैधानिक है और कतई मंजूरी नहीं देता है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story