राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की जन्म भूमि में मनाई गई जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की जन्म भूमि में मनाई गई जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण


फतेहपुर, 05 मार्च (हि.स.)। राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी की जयंती के मौके पर बुधवार की उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर लोगों ने प्रकाश डाला।

बिन्दकी नगर के रामलीला मैदान के समीप पुस्तकालय एवं वाचनालय परिसर में आज राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी के जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा गया कि राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश की आजादी की अलख जगाई थी उनकी कविताएं देश प्रेम से ओत प्रोत है। इसके अलावा उनकी कविताएं जीवन में संघर्ष करने की भी प्रेरणा देती है। बिंदकी कस्बे के रहने वाले राष्ट्र कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी को हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद बिंदकी चेयर मैन राधा साहू, रामकुमार साहू, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय, अवर अभियंता योगेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर, प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, गिरीश पांडेय, मुकेश द्विवेदी उर्फ सोनू, आकांक्षा द्विवेदी, शालिनी द्विवेदी, पूरन सिंह बउवा, अरुण द्विवेदी, घनश्याम शुक्ला, अखिलेश उमराव, सत्यनारायण सिंह बबलू, प्रकाश द्विवेदी, योगेंद्र मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, गिरीश चंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार

Share this story