राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पंचांग में महत्पूर्ण जानकारियां : मंडलायुक्त
मुरादाबाद, 06 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा प्रकाशित पंचांग का विमोचन मंगलवार को मुरादाबाद मंडल के मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने किया। पंचांग विमोचन के दौरान मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित पंचांग की सराहना करते हुए कहा कि इसके 12 पृष्ठों में स्वत्व को आधार बनाकर विभिन्न भारतीय मनीषियों के अनुभव कथनों को संजोया गया है जो विकसित भारत 2047 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विचार सिद्ध होगा। इस पंचांग में अति महत्पूर्ण जानकारियां है।
पंचांग विमोचन कार्यक्रम में मंडल आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह, प्रदेश मंत्री डाॅ. अनिल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष मेजर सुदेश कुमार भटनागर, डाॅ राजीव मोहन सिंह, डाॅ विशेष कुमार शर्मा, विजय कुमार राम, मुशाहिद हुसैन, श्यामवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जसदेव सिंह आनंद आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

