मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, एक गम्भीर

WhatsApp Channel Join Now
मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, एक गम्भीर


फर्रुखाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)। फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर कस्बा अमृतपुर में बाबूजी फैमिली बाबा के निकट शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक शिवा पुत्र गंगाबख्श उर्फ़ टीटू सोमवंशी निवासी ग्राम नगला हूसा जिला फर्रुखाबाद अपने गांव से कस्बा अमृतपुर की ओर जा रहा था। वहीं रास्ते में बाबूजी फैमिली ढाबा के निकट दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार कमलेश सिंह(35) पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम सेमरझाला मुंडेर थाना पाली जिला हरदोई दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। राहगीरों द्वारा 108 एम्बुलेंस और थाना अमृतपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद 108 एम्बुलेंस द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक शिवा को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला लोहिया अस्पताल ले जाया गया। शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस द्वारा कमलेश को जिला लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही कमलेश की मृत्यु हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

--

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story