सनातन संस्कृति जागरण के साथ रामत्व का भाव जगाएगी रामनवमी शोभायात्रा : विहिप

सनातन संस्कृति जागरण के साथ रामत्व का भाव जगाएगी रामनवमी शोभायात्रा : विहिप
WhatsApp Channel Join Now
सनातन संस्कृति जागरण के साथ रामत्व का भाव जगाएगी रामनवमी शोभायात्रा : विहिप


- विवेक बने शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष, अशोक सिंह संभालेंगे सुरक्षा की कमान

मीरजापुर, 3 अप्रैल (हि.स.)। श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) पर 17 अप्रैल को इस बार भव्य शोभायात्रा की तैयारी है। शोभायात्रा के संचालन को लेकर विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित रामनवमी शोभायात्रा समिति का गठन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नितिन ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा समाज में जागृति के साथ अच्छा संदेश देने वाली होनी चाहिए। सभी झांकियां धर्म-राष्ट्र, सनातन संस्कृति जागरण के साथ रामत्व का भाव जगाने वाली होगी। समरसता के साथ लोकतंत्र परिष्कार के संदेश देते हुए राष्ट्र उत्थान के लिए मतदान का भाव होगा, तभी इस दिव्य आयोजन की सार्थकता होगी।

रामनवमी की शोभायात्रा में दिखेगी रामराज्य की झलक

विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण दुबे ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा श्रीराम मंदिर उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार निकल रही है। देश अभी राममय वातावरण की अनुभूति कर रहा है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि इस बार की शोभायात्रा गुणवत्तापूर्ण व नैतिकतापूर्ण होकर सुव्यवस्थित हो। राष्ट्र में स्व की स्थापना होने के लिए कार्य को महत्व देते हुए स्वयं के यश को भूल कार्यकर्ता को लगना होगा।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि रामनवमी शोभायात्रा समिति में विवेक बरनवाल अध्यक्ष, मंत्री आनंद मौर्या, कार्यक्रम संयोजक मयंक गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी रवि साहू, कोषाध्यक्ष राज माहेश्वरी, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप बनाए गए हैं। महेश तिवारी को व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अशोक सिंह, पवन ऊमर, प्रवीण सुरक्षा प्रमुख बनाए गए हैं, जो शोभायात्रा में रामदूत बनकर सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/सियाराम

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story