भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ कस्बे की पुरानी रामलीला का हुआ समापन

WhatsApp Channel Join Now
भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ कस्बे की पुरानी रामलीला का हुआ समापन


बाराबंकी, 22 अक्टूबर

(हि.स.)।“रामराज बैठे त्रिलोका, हर्षित भये गए सब शोका” की चौपाइयों के बीच रामनगर में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इससे पहले रामनगर थाने के नीचे भगवान श्रीराम और उनके छोटे भाई भरत का मिलाप हुआ। इस दौरान सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा का कलाकारों ने निर्वहन किया। देर रात तक चले राज्याभिषेक के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा।

रामनगर स्टेट की राजमाता मृणालिनी सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाल अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, विश्वनाथ शुक्ला, सुभाष अवस्थी, अनूप पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, रामनगर स्टेट के राजपुरोहित महेश पांडेय, मुंशी प्रमोद मिश्रा कल्लू तिवारी, मनीष तिवारी, रविकांत मिश्रा, गिरजा शंकर मिश्रा राकेश तिवारी साकेत तिवारी अच्युतम तिवारी सत्यम तिवारी, और सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764705 Articles

Share this story