जय जय श्री राम के उद्घोष से निकली शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
जय जय श्री राम के उद्घोष से निकली शोभायात्रा

जय जय श्री राम के उद्घोष से निकली शोभायात्रा

जय जय श्री राम के उद्घोष से निकली शोभायात्रा

जय जय श्री राम के उद्घोष से निकली शोभायात्रा

जय जय श्री राम के उद्घोष से निकली शोभायात्रा

महोबा, 27 मार्च (हि.स.)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतरण दिवस (राम नवमी) को लेकर जिले भर में सनातनियों में उत्साह देखने को मिला है। अलग -अलग जगहों पर भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली।

सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम व एसपी ने भगवान की पालिका उठा शोभा यात्रा का शुभारंभ कराया, जिसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभा यात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत हुआ है। भगवान की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं हैं।

शुक्रवार को श्री राम नवमी के पावन पर्व पर जनपद मुख्यालय को सुंदर तरीके से भगवा रंग में सजाया गया। लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधि विधान से पूजन कर सदर विधायक राकेश गोस्वामी, डीएम गजल भारद्वाज, एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने पालकी उठा शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा बाई पास रोड से परमानंद तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, ऊदल चौक, राठ चुंगी, से छजमनपुरा से होकर गुजरी है।

शोभायात्रा में सनातनी हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम, हर हर महादेव, के उद्घोष के साथ शामिल हुए हैं। नगर में जगह सनातनियों ने स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल भक्तों का स्वागत किया तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मुस्तैद रहा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story