राजनाथ सिंह ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडल एवं क्षेत्रवासियों से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
राजनाथ सिंह ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडल एवं क्षेत्रवासियों से की मुलाकात


लखनऊ, 22 नवंबर (हि.स.)। भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास पर विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी बातों को सुना और संवाद किया।

राजनाथ सिंह से अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, लखनऊ पेट्रोल एवं डीजल एसोसिएशन, लखनऊ के विभिन्न गुरुद्वारों एवं सिख समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल, लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद हुआ।

मुलाकात के दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, विशेष कार्यकारी अधिकारी केपी सिंह एवं कार्यालय प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781520 Articles

Share this story