रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, महापौर ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, महापौर ने चलाया स्वच्छता अभियान


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, महापौर ने चलाया स्वच्छता अभियान


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, महापौर ने चलाया स्वच्छता अभियान


लखनऊ, 10 जुलाई (हि.स.)। रक्षामंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन शुक्रवार को लखनऊ के कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर श्री हनुमान सेतु मंदिर में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं जन्मोत्सव समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए और हनुमान जी महाराज से रक्षा मंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल प्रार्थना की।

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इसके पश्चात स्वयं सफाई अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। रक्षामंत्री के जन्मदिन पर खनऊ नगर निगम द्वारा शहर के समस्त 110 वार्डों में वृहद मेगा सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि राजनाथ सिंह का लखनऊ के प्रति विशेष लगाव, जनसेवा का भाव और शहर के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिन पर यह वृहद सफाई अभियान अपने अभिभावक के प्रति लखनऊ परिवार की ओर से सेवा, सम्मान और संकल्प की अभिव्यक्ति है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षदगण, अपर नगर आयुक्तगण सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता की।

युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत शर्मा ने श्रीमद् दयानंद बाल सदन मोती नगर लखनऊ में निराश्रित बच्चों को भोजन कराकर राजनाथ सिंह का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय व शंकर लाल लोधी, प्रदेश मंत्री

शिव भूषण सिंह व बीबी डी ग्रुप के चेयरमैन विराज सागर दास गुप्ता समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर

भाजपा नेताओं ने राजनाथ सिंह द्वारा लगाये गये ओपन जिम का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण किया गया। विराज सागर दास गुप्ता ने घोषणा की कि बाल सेवा सदन के प्रत्येक वर्ष एक मेधावी छात्र को बीटेक की पढ़ाई बीबी डी ग्रुप द्वारा निशुल्क कराई जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story