राजीव रस्तोगी बने डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
मुरादाबाद, 02 मई (हि.स.)। डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन मुरादाबाद का वार्षिक चुनाव शनिवार रात्रि में दीनदयाल नगर स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार रस्तोगी ने चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कराई। जहां नए सत्र के राजीव कुमार रस्तोगी अध्यक्ष चुने गए, वहीं अतुल सक्सेना को लगातार चौथी बार महासचिव की कमान सौंपी गई है।
चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार रस्तोगी ने बताया कि अध्यक्ष व महासचिव पद के अलावा क्षितिज शर्मा उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आलोक सैनी निर्विरोध रूप से संयुक्त सचिव चुने गए।
दीपक अग्रवाल, शावेज मलिक, प्रवीण रावत, शिशिर गुप्ता, हरिशंकर पाल, गौरव गुप्ता, उपदेश चंद्र अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। दिनेशचंद्र गुप्ता, राकेश शर्मा, नीरज भटनागर, राहुल सिंह, आशीष सक्सेना, निखिल रंजन अग्रवाल, शेखर राजपूत आदि रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

