हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी धडकनें

WhatsApp Channel Join Now
हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी धडकनें


हमीरपुर, 27 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को शाम मौसम के अचानक पलटी मार जाने से बारिश के साथ ओलों की बरसात होने से किसान सहम गया। कस्बा सहित आसपास के गांवों में बारिश के कारण फसलों की कटाई का कार्य ठप हो गया है।

शुक्रवार को सुबह से छाये बादलों ने शाम को अचानक पलटी मारी। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के साथ ओले गिरने से किसान सहम गया। कस्बा सहित आसपास के गांवों में बारिश होने के कारण फसलों की कटाई थम गई है। प्रकृति का यह रूप देखकर किसान सहम गया है। शाम तक आसमान में काले घने बादलों का डेरा जमा होने से किसानों की धड़कनें बढी हुई थी। किसान राधेश्याम तिवारी, संजय यादव, भोला तिवारी, पंकज तिवारी, राजेश द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, संध्या संजय तिवारी, सनी सिंह, भोला सिंह आदि ने कहा कि प्रकति का यह रूप फसलों के लिए हितकर नहीं है। मौसम के इस बदलाव से किसानों को फायदा की जगह नुकसान होना तय है। सुमेरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई जार में अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया। इस प्राकृतिक आपदा से किसान गहरे सदमे में हैं और उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं।

आकाश में बादलों का डेरा देख डरे किसान शुक्रवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी दिनभर बादलों का डेरा आसमान में जमां रहने से किसानों की धड़कने बढी रही। तेज हवाओं के चलने के कारण शाम तक बारिश नहीं हुई थी। शुक्रवार को तड़के से ही आसमान में बादलों का डेरा जमा होने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई। आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव को देखकर किसान खेतों में कटी पड़ी फसलों को सहेजने में जुटा हुआ है मौजूदा समय में मटर, मसूर, चना, सरसों, गेहूं की फसलों की कटाई चरम पर है। तेज हवाओं के चलने के कारण शाम तक बारिश नहीं हुई थी। ठंडी हवाओं से शाम को मौसम खुशनुमा हो गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story