रेलवे ने अर्धकुंभ मेला अधिकारी का नया पद किया सृजित, आईआरटीएस चेतन तनेजा को सौंपी जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ने अर्धकुंभ मेला अधिकारी का नया पद किया सृजित, आईआरटीएस चेतन तनेजा को सौंपी जिम्मेदारी


मुरादाबाद, 11 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2027 में मुरादाबाद रेल मंडल के हरिद्वार में अर्धकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष आयोजन के लिए रेलवे दारा अर्धकुंभ मेला अधिकारी का नया पद सृजित किया गया है। मेला अधिकारी के पद पर आईआरटीएस चेतन तनेजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेतन मुरादाबाद रेल मंडल में सीनियर डीओएम (जी) के पद पर तैनात है। चेतन को अर्धकुंभ के लिए हरिद्वार स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और मेले के दौरान यात्री सुविधाओं से जुड़े तमाम बिंदु उन्हें देखने होंगे।

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 का आयोजन 14 जनवरी (मकर संक्रांति) से 20 अप्रैल 2027 (चैत्र पूर्णिमा) तक किया जाएगा। लगभग साढ़े तीन माह चलने वाले इस भव्य आयोजन में 10 प्रमुख स्नान होंगे। उत्तराखंड सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें भीड़ प्रबंधन के लिए 10 रेलवे स्टेशनों का अपग्रेडेशन और 10,000 की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया शामिल है। इसमें शाही स्नान (अमृत स्नान) मकर संक्रांति (14 जनवरी), महाशिवरात्रि (6 मार्च), सोमवती अमावस्या (8 मार्च), और बैसाखी/मेष संक्रांति (14 अप्रैल) प्रमुख शाही स्नान के रूप में चिन्हित हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story