शौच के लिए गई बच्चियों के अपहरण का प्रयास, अपहरणकर्ता गांव से 17 किमी दूर छोड़कर फ़रार

WhatsApp Channel Join Now
शौच के लिए गई बच्चियों के अपहरण का प्रयास, अपहरणकर्ता गांव से 17 किमी दूर छोड़कर फ़रार


रायबरेली, 10 जुलाई (हि.स.)। शौच के लिए गई दो बच्चियों का कार सवार लोगों ने शुक्रवार को अपहरण कर किया। हालांकि बच्चियों के चीखने-चिल्लाने और विरोध करने पर 17 किमी दूर राजमार्ग के किनारे फेंककर अपहरणकर्ता फरार हो गए । पुलिस मामले में जांच और सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।

जिले के ऊंचाहार क्षेत्र गोसाई का पुरवा गांव निवासी देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की दस वर्षीय बेटी शालू और गांव के अशोक कुमार की दस साल की बेटी परी पास के शारदा सहायक नहर पुल पर शौच के लिए गई थी । इस दौरान वहां मोखरा गांव की ओर से एक कार आई, जिसमें तीन लोग सवार थे । उन लोगों ने कार रोकी और दोनों बच्चियों को जबरन कार में बैठा किया। बरसात होने के कारण वहां आसपास कोई नहीं था, इसलिए बड़े आराम से बच्चियों को लेकर मौके से फरार हो गए। बच्चियों ने इधर कार में शोरगुल और विरोध शुरू किया तो अपहरणकर्ता ने लखनऊ प्रयागराज टोल प्लाजा से पहले चड़रई चौराहा के पास बच्चियाें काे छोड़कर फरार हो गए । इधर, जब बच्चियां वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की । कुछ देर बाद पता चला कि बच्चियां चड़रई चौराहा के पास है। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चियों को घर ले आए। उसके बाद कोतवाली पहुंचे देवेंद्र ने मामले की तहरीर दी है । कोतवाल ओपी राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है , सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है । जिससे असलियत का पता चल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story