राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे, दिशा बैठक होंगें शामिल

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे, दिशा बैठक होंगें शामिल


रायबरेली, 07 सितम्बर (हि. स.)। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आठ सितंबर (मंगलवार) को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग से सीधे जिला मुख्यालय पहुंचेंगे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने सोमवार को बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे, जबकि 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सांसद राहुल गांधी इस बार सीधे ग्रामीण इलाकों का रुख करेंगे और वह जलभराव से प्रभावित शिवगढ़ और महराजगंज क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस जिला संगठन राहुल गांधी के जनसंपर्क के लिए विशेष रूट प्लान तैयार कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों से उनका संवाद हो सके। सांसद के दो दिवसीय दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

राहुल गांधी के दौरे व 'दिशा' की बैठक को देखते हुए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। परियोजना निदेशक (पीडी) मुनीश चंद्र ने बताया कि नौ सितंबर की बैठक को लेकर सभी संबंधित विभागों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या मांगी गई है।--------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story