राहुल गांधी 19 मई को आयेंगें रायबरेली, कई कार्यक्रमों में हाेंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी 19 मई को आयेंगें रायबरेली, कई कार्यक्रमों में हाेंगे शामिल


रायबरेली,18 मई (हि.स.)। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से सांसद राहुल गांधी 19 मई काे दाे दिवसीय दौरे पर रायबरेली जनपद आएंगे।अपने संसदीय क्षेत्र में राहुल इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हाेंगे। यहां वह लोगों से सीधे रूबरू होंगे व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगें।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने साेमवार काे बताया कि सांसद राहुल गांधी 19 मई मंगलवार को सड़क मार्ग से बछरावां विकास खंड के महेरी ठकुराईन खेड़ा पहुंचेंगे। यहां वह सांसद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद खीरों में आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।राहुल गांधी लालगंज में महिलाओं के साथ बैठक कर संवाद करेंगे।

पंकज तिवारी के अनुसार लालगंज से वह सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को सुबह जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठनों व जनता से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लोधवारी में बीरा पासी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर जन प्रतिनिधियों से बात करेंगे। सांसद राहुल गांधी का अमेठी में भी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगें। इसके साथ ही दिवंगत कांग्रेस नेता योगेंद्र मिश्रा के आवास जाएंगे, वहां परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना देंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story