राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एफआईआर

WhatsApp Channel Join Now
राहुल गांधी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में एफआईआर


देवरिया, 03 अगस्त (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद देवरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

यह निर्णय टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने बताया पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद पार्टी ने फिलहाल ज्ञापन देने का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

भाटपार रानी थानेदार ने अभिषेक राय ने बताया कि 67 आईटी एक्ट के तहत भाटपार रानी निवासी जितेंद्र जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, रामकृष्ण सिंह 'पहलवान', अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, सुनील कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story