पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम बीएचयू रवाना

WhatsApp Channel Join Now
पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम बीएचयू रवाना


जौनपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष हैंडबॉल टीम मंगलवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुई। विश्वविद्यालय परिसर से कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक सुदृढ़ता के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय की टीम अपनी मेहनत और खेल कौशल के दम पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम का नेतृत्व कप्तान कार्तिक यादव कर रहे हैं। टीम के कोच रंजन श्रीवास्तव और मैनेजर डॉ. अखिलेश गौतम हैं। इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, जय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story