2101 दीपों से जगमगाई लोधेश्वर महादेव की नगरी महादेवा

WhatsApp Channel Join Now
 2101 दीपों से जगमगाई लोधेश्वर महादेव की नगरी महादेवा


बाराबंकी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी उत्तर भारत के महा तीर्थ लोधेश्वर धाम पर विशाल महल के प्रांगण में दीपावली की पूर्व संध्या पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने दलबल के साथ 2101 दीप प्रज्वलित किये। दीप मालिका सजाने में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ा योगदान किया।

दीप प्रज्ज्वल का कार्यक्रम करीब 3 घंटा से अधिक चला। इस दीपोत्सव कार्यक्रम में आदर्श नगर पंचायत रामनगर के पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, देव पांडे, गोविंदा त्रिपाठी, अजय कुमार तिवारी राजन, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेश शुक्ला, मंदिर पुजारी आदित्यनाथ तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व पूर्व चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ लोधेश्वर महादेव का वैदिक रीत से पूजन अर्चन दर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story