माघ मेला : पुरी शंकराचार्य के शिविर का हुआ भूमि पूजन
प्रयागराज, 19 दिसम्बर (हि.स.)। माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 4 त्रिवेणी मार्ग स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओड़ीसा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के माघ मेला शिविर का भूमि पूजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
आचार्य रामशंकर शुक्ल के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि व ध्वज पताका पूजन हुआ। पूजन में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। शंकराचार्य का जनवरी के दूसरे सप्ताह में माघ मेला क्षेत्र में आगमन सम्भावित है। आचार्य रामशंकर शुक्ल ने कहा कि माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास का विशेष महत्व है। संगम में डुबकी लगाने से जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं।
आचार्य राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी, अखिलेश ब्रह्मचारी, कैलाश प्रकाश ब्रह्मचारी, आचार्य रामजस द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, बीपी सिंह, मनोज त्रिपाठी, विभवनाथ भारती, राजीव मिश्र राणा, व्यास मुनि, आर के पांडेय, डॉ एल एस ओझा, शुभम सिंह, दीपक शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय, अजय पाण्डेय, नरेंद्र देव त्रिपाठी, ऋषभ द्विवेदी, पं. आलोक मिश्रा, पं. प्रवीण पांडेय, विवेक मिश्रा, आयुष सिंह, पंकज शुक्ला, डॉ. दिव्यकांत त्रिपाठी व विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिष्य उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

