भारत के विचारों का ग्रन्थ है भाजपा का वैचारिक अनुष्ठान: गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
भारत के विचारों का ग्रन्थ है भाजपा का वैचारिक अनुष्ठान: गणेश केसरवानी


प्रयागराज, 04 अप्रैल (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अनुष्ठान भारत की विराट विचारधारा का ग्रन्थ है, जिसमें अनेकता में एकता और भारत की महान संस्कृतियों की झलक दिखाई देती है। यह बातें कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कही।

शनिवार को भाजपा कीडगंज मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला महाभियान का आयोजन पंजाबी धर्मशाला कीडगंज में किया गया। कार्यशाला के अंतिम सत्र में मुख्य वक्ता महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा का इतिहास कार्यकर्ताओं के संघर्षों के दास्तांन है, जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी अपनी विकास की गौरव गाथा लिखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत की सांस्कृतिक विरासत और उसकी विचारधारा को विश्व पटल पर रेखांकित कर रही है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, राजेश केसरवानी, जयश्री जायसवाल, शलभ जायसवाल, मीनू पांडे, सीमा सागर, पूनम गुप्ता, पार्षद मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति, रुद्रसेन जायसवाल, गिरजेश मिश्रा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, आभा भारती गोस्वामी, अमर सिंह, मनोज मिश्रा, टी पी मिश्रा, सतेन्द्र तिवारी, लाल भाई, हिमालय सोनकर, विनय मिश्रा, राजू राव, सनी सोनकर व अजय शर्मा आदि कीडगंज मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story