भारत विकास परिषद की प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में बिखरी देशभक्ति और लोकसंस्कृति की छटा

WhatsApp Channel Join Now
भारत विकास परिषद की प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में बिखरी देशभक्ति और लोकसंस्कृति की छटा


मुरादाबाद, 15 नवम्बर (हि.स.)। भारत विकास परिषद, रोहिलखंड पश्चिम प्रांत के तत्वावधान में उत्तर मध्य क्षेत्र-1 की प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता (हिंदी, संस्कृत एवं लोकगीत) का आयोजन रविवार को मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित टिमिट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं की टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत हिंदी एवं संस्कृत गीतों तथा पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने सभागार को राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय लोकपरंपराओं के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक गौरव एवं भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

निर्णायक मंडल में डॉ. विनीत गोस्वामी, सुनील अग्रवाल एवं अन्य निर्णायकों ने प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार हिंदी एवं संस्कृत समूहगान तथा लोकगीत प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जेसी पब्लिक स्कूल की टीमों को प्रथम घोषित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की समूहगान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज मित्तल, क्षेत्रीय महासचिव मनोज आहूजा, क्षेत्रीय वित्त सचिव राहुल वाष्णेय, क्षेत्रीय संगठन सचिव शरद चंद्रा, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. राजेश पालीवाल सहित भारत विकास परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजय कुमार कट्टा, प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल तथा विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन के अंत में प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777648 Articles

Share this story