अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : अमिताभ बाजपेयी

WhatsApp Channel Join Now
अधिवक्ताओं और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : अमिताभ बाजपेयी


कानपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। बार एसोसिएशन परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यह बातें मंगलवार को आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में विधायक निधि से कराए गए प्याऊ घर एवं शौचालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन के दौरान कहीं।

विधायक अमिताभ बाजपेयी ने अपनी विधायक निधि से कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में नवनिर्मित एवं सौंदर्यीकृत प्याऊ घर तथा शौचालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर का निरीक्षण कर अधिवक्ताओं और वादकारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

विधायक अमिताभ बाजपेयी ने कहा कि बार एसोसिएशन परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादकारी और आम नागरिक आते हैं। ऐसे में यहां स्वच्छ पेयजल और साफ-सुथरी शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से इन दोनों सुविधाओं का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया गया है।

उन्होंने कहा कि आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। अधिवक्ता समाज की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी 'लल्लन', महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, महामंत्री राजीव यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बाजपेई, कपिल दीप सचान, अभिषेक तिवारी, मनोज द्विवेदी, शशिकांत पांडेय, आदित्य सिंह, हरिओम पांडेय, स्वतंत्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने विधायक निधि से कराए गए विकास कार्य के लिए विधायक अमिताभ बाजपेयी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story