एसबीआई के कैंप में किसानों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
एसबीआई के कैंप में किसानों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी


हाथरस, 17 नवंबर (हि.स.)। सादाबाद क्षेत्र के जैतई स्थित श्रीमती इंदिरा इंटर स्मारक इंटर कॉलेज, लाल गाड़ी में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में एसबीआई दिल्ली के महाप्रबंधक एसपीएस नागेंद्र, उप महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक निरंजन मीणा, सादाबाद मुख्य शाखा प्रबंधक मंजू बघेल, एसीबी प्रबंधक गौरव, जिला विकास अधिकारी पीएन यादव, मुख्य प्रबंधक लोकेश, मुख्य प्रबंधक विष्णु पोरवाल तथा एफआई मैनेजर दुर्ग सिंह मौजूद रहे।

कैंप के दौरान किसानों को एसबीआई की योनो किसान सुविधा, बीमा योजनाओं, के सी सी तथा बैंक की अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रधान अनिल कुमार, प्रधान जितेंद्र, प्रधान कृपा अंकित, कुट्टी, मोहित प्रधान बेड़ई, रामकिशन प्रधान जैतई सहित क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे। कैंप में किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक अधिकारियों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778907 Articles

Share this story