राज्य सूचना आयुक्त एसएसए में देगे आरटीआई की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
राज्य सूचना आयुक्त एसएसए में देगे आरटीआई की जानकारी


प्रयागराज, 30 मई (हि.स)। राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी आगामी सोमवार दोपहर दो बजे सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के सभागार में सूचना के अधिकार (आरटीआई) की विस्तार से जानकारी देंगे।

राज्य सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी ने शनिवार को बताया कि अधिकतर सरकारी विभाग के लोगों को सूचना के अधिकार की विस्तार से जानकारी नहीं है, जिससे वह समय से सूचनाएं भी नहीं दें पाते हैं। ऐसे में विभाग के लोगों को विस्तार से जानकारी देने के लिए संगोष्ठी हो रही है।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संगोष्ठी में बेसिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा के वित्त अधिकारी एवं कर्मचारी और सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी में डीआईओएस पीएन सिंह, एडी बेसिक संजय कुमार और बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी नीतू यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा की वित्त अधिकारी नीतू यादव का कहना है कि सूचना के अधिकार की विस्तार से जानकारी होना सबसे जरूरी है, जिससे कि जो भी सूचनाएं आयोग मांगे वह समय से दी जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story