अमेठी में यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी में यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन


अमेठी में यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन


अमेठी में यूथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला दहन


अमेठी, 11 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बृहस्पतिवार को अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री एवं रायबरेली से भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंककर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज से जुलूस की शक्ल में सड़क पर निकलने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय से बाहर निकलने से पहले ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। नाराज़ कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिन्दाबाद”, “प्रियंका गांधी जिन्दाबाद” और “दिनेश प्रताप सिंह मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि “जिस तरह हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाड़े के लोगों को अपनी गली में इकट्ठा कर विरोध कराया और हमारी दीदी प्रियंका गांधी जी पर अभद्र टिप्पणी की, यह कतई स्वीकार्य नहीं है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।” उन्होंने मांग की कि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जाए। शुभम सिंह का आरोप है कि पुलिस मंत्री पर कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही दबाने में लगी हुई है।

इस मामले में गौरीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर धरना प्रदर्शन करना चाहते थे। जिसको पुलिस ने नाकाम कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर ही पुतला दहन करने लगे तभी पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर पुतले को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कोई भी ऐसा कार्य नहीं होने देगी जिससे सामाजिक सौहार्द खराब हो।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story