होली रंगाें का पर्व, खेलने से पहले चेहरे की सही देखभाल बेहद जरूरी : पूनम गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
होली रंगाें का पर्व, खेलने से पहले चेहरे की सही देखभाल बेहद जरूरी : पूनम गुप्ता


स्किन स्पेशलिस्ट पूनम गुप्ता ने कहा, केमिकल से बने रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं

मुरादाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में कास्मेटिक हब स्किन सेंटर की संचालिका व स्किन स्पेशलिस्ट पूनम गुप्ता ने कहा कि होली रंगों और खुशी का त्योहार है। इस दिन जितनी खुशी रंग लगाने में होती है, उतनी ही परेशानी बाद में चेहरे से रंगों को हटाने में होती है। आज

कल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर रंग केमिकल से बने होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले चेहरे की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है।

पूनम गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व आते ही मन में रंग, पानी, हंसी और ढेर सारी मस्ती की तस्वीर उभर आती हैं। इस त्योहार पर हर कोई खुलकर रंग से खेलना चाहता है, लेकिन कई बार यही रंग त्वचा की परेशानी का कारण बन जाते हैं। केमिकल युक्त गुलाल और पानी वाले रंगों की वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली, जलन और रूखापन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। त्योहार की मस्ती खत्म होते-होते चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है।

चेहरे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा नाजुक होती है। अगर इसे पहले से सुरक्षित न किया जाए, तो रंग त्वचा के रोमछिद्रों में घुस जाते हैं। इससे जलन, खुजली, लालपन, रैशेज और बाद में दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है। विज्ञान के अनुसार, अगर त्वचा पर पहले से एक सुरक्षात्मक परत बना दी जाए, तो रंग सीधे स्किन के संपर्क में नहीं आते और बाद में आसानी से साफ हो जाते हैं।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story