साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई, पांच पीड़ितों को लौटाए 31,500 रुपये

WhatsApp Channel Join Now
साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई, पांच पीड़ितों को लौटाए 31,500 रुपये


साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई, पांच पीड़ितों को लौटाए 31,500 रुपये


साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई, पांच पीड़ितों को लौटाए 31,500 रुपये


साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई, पांच पीड़ितों को लौटाए 31,500 रुपये


गोरखपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच चिलुआताल पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग साइबर अपराध संबंधी मामलों में पीड़ितों की कुल 31,500 रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार लोगों को आर्थिक राहत मिली है।

साइबर अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिलुआताल सूरज सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने एनसीआरपी पर दर्ज शिकायतों की जांच कर संबंधित धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में खरीदारी के दौरान पीड़ित से देय राशि से अधिक 3,900 रुपये का भुगतान हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त धनराशि वापस कराई। दूसरे मामले में ऑनलाइन गेम खेलते समय पीड़ित के पुत्र से 7,000 रुपये की धनराशि चली गई थी, जिसे पुलिस के प्रयास से वापस कराया गया।

इसी तरह तीसरे मामले में मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर साइबर फ्रॉड किया गया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 5 हजार रुपये वापस कराए गए। चौथे मामले में जालसाज ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया-धमकाया और उससे 10 हजार रुपये ठग लिए थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह धनराशि भी पीड़ित को वापस मिल गई।

पांचवें मामले में भी मोबाइल में एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर साइबर ठगी की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 5,600 रुपये वापस कराए गए। इस प्रकार साइबर हेल्पडेस्क टीम ने पांच मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल 31,500 रुपये की धनराशि वापस कराई।

-------------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story