आज के माहौल में मानवता को बढ़ावा देने की जरूरत : मौलाना अब्दुल मालिक

WhatsApp Channel Join Now
आज के माहौल में मानवता को बढ़ावा देने की जरूरत : मौलाना अब्दुल मालिक


मुरादाबाद, 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में अंजुमन तामीर इंसानियत की ओर से शुक्रवार को रामगंगा विहार के एक बैंक्वेट हॉल में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल मालिक मुगैसी ने कहा कि आज के माहौल में मानवता को बढ़ावा देने की जरूरत है। ऐसी तालीम की जरूरत है कि जिससे आपस में भाईचारा बढ़े।

मौलाना अब्दुल मालिक मुगैसी ने आगे कहा कि इस समाज में जो परेशानियां है, दुश्वारियां हैं, उससे इंसानियत दम तोड़ रही है। इसको बचाने के लिए और हमें रसूल की सिरत पर अमल करना चाहिए। जो जिंदगी रसूल ने गुजारी उससे सबक हासिल कर हम आज भी इस इंसानियत को जिंदा रख सकते है। हमें अपने अंदर से दुश्मनी को निकाल कर प्यार मोहब्बत का माहौल पैदा करना चाहिए।

आखिर में तामीर-इंसानियत के कन्वीनर सलीम अखतर ने सभी का शुक्रिया अदा किया। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली और निजामत तमीम अहमद नसिमी ने की। इस दौरान मिर्जा अरशद बेग, वसी अहमद, मुफ्ती जईम नसीमी, साहिल शम्सी, शकील सरवर हाशमी, धवन दीक्षित, सैयद आसिफ हसन, जहानउल्लाह खान, मोहसिन अहमद खान, ख्याल मुरादाबादी, मुसर्रत हफीज, अब्दुल रहमान, हसनैन अख्तर, निहाल नाजिम आदि मौजूद रहे।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story