कमलाशंकर स्मृति ग्रंथ का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
कमलाशंकर स्मृति ग्रंथ का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन


उन्नाव, 13 जून (हि.स.)। हमारे समाज को टेक्नोलॉजी के साथ अपने आप को एलाइन करना है, उसके साथ समन्वय करना है। लेकिन हमारा आधार जो है, वो हमारी संस्कृति ही हो सकती है। क्योंकि टेक्नोलॉजी रोज़ बदलती है। आज से पाँच साल पहले जो टेक्नोलॉजी थी, आज नहीं। लोग पूरा एक ज़माने में कहा करते थे कि जेनरेशन्स 20-25 सालों में बदलती हैं, मुझे लगता है कि अब जेनरेशन दो-तीन सालों में बदलती है क्योंकि तीन साल में सब कुछ चेंज हो जाता है। उक्त विचार अध्यक्ष विधान सभा उत्तर प्रदेश सतीश महाना ने स्थानीय निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कमलाशंकर स्मृति ग्रन्थ के विमोचन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी तो बदल जाती है, लेकिन जो टेक्नोलॉजी का आधार है, जो ज्ञान है, जो समर्पण है, जो सेवा है, जो संस्कृति है, जो संस्कार हैं, वही इस टेक्नोलॉजी का आधार हो सकते हैं। उसके पूर्व सरस्वती प्रतिमा में माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत व माल्यार्पण आयोजक गौरव अवस्थी,तनुज अवस्थी ने किया। कार्यक्रम को शिक्षक विधायक राजबहादुर चंदेल ,पूर्व मंत्री अशोक सिंह बेबी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह, हास्य व्यंग्यकार डाक्टर अशोक चक्रधर,संपत सरल,मंजर भोपाली, सरिता सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्राचार्य साहित्यकार डाक्टर रामनरेश आभार गौरव व तनुज अवस्थी ने किया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला,अरुण कुमार दीक्षित,कमल तिवारी,शेलजाशरण शुक्ला, सुधीर शुक्ला,मनीष सेंगर,दिनेश शुक्ला,दिनेश त्रिवेदी,रामू अवस्थी,चेतन मिश्रा,हरि सहाय मिश्र ,भानु मिश्रा,प्रदीप बाजपेई,किशन पाठक आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित

Share this story