राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी : सीताराम वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी : सीताराम वर्मा


राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी : सीताराम वर्मा


सुलतानपुर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में भारत रत्न से सुशोभित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 101 वीं जन्म जयंती गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय समेत जिले के 1900 बूथों पर सुशासन दिवस के रुप में मनाई गई।

इस मौके पर भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व पीएम अटलजी के जीवन एवं उनके योगदान पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस दौरान पार्टीजनों ने उनके आदर्शों व दिखाएं गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष समेत अन्य पार्टीजनों ने उनके जीवन व योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि विधायक सीताराम वर्मा ने कहा उनका व्यक्तित्व व कृतित्व करिश्माई था। वह राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके दिखाए आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा पीएम मोदी, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की छोड़ी विरासत को पंख देने का काम कर रहे हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कहा सरकार अटल के सुशासन के सपने को साकार रुप दे रही है। वह आदर्शो की प्रतिमूर्ति थे। पार्टी के मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि अटल जी की 101 वीं जयंती जिले नगर सहित 1900 बूथों पर मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की।

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,घनश्याम चौहान, कार्यक्रम संयोजक आलोक आर्या, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,संदीप सिंह, आनन्द द्विवेदी,विजय रघुवंशी, धर्मेन्द्र कुमार,सुनील वर्मा, राजित राम, रमेश शर्मा, एलके दूबे, अखिलेश जायसवाल, संजय सोमवंशी, रामेंद्र प्रताप सिंह, काली सहाय पाठक, प्रमुख राजेन्द्र वर्मा,

रमेश सिंह टिन्नू, लक्ष्मी सिंह, मनोज श्रीवास्तव,संतोष सिंह, राम अभिलाष सिंह,डॉ वीपी सिंह,उपमा शर्मा, कोकिला तिवारी,रीना जायसवाल, अफजल अंसारी, प्रदीप मिश्रा, लालेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story