प्रो. राकेश कुमार सिंह ने संभाला पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार

WhatsApp Channel Join Now
प्रो. राकेश कुमार सिंह ने संभाला पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार


प्रो. राकेश कुमार सिंह ने संभाला पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार


प्रो. राकेश कुमार सिंह ने संभाला पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार


जौनपुर, 25 अगस्त (हि.स.)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को अपराह्न तीन बजे पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कुलपति प्रो. वंदना सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और विद्यार्थी-केंद्रित उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने को अपनी प्राथमिकता बताया।

सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े प्रो. राकेश कुमार सिंह को उच्च शिक्षा प्रशासन का भी लंबा अनुभव है। उन्होंने कुलसचिव, परीक्षा कार्य, छात्र कल्याण तथा योजना एवं विकास समेत विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। इससे पूर्व वह इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय से जुड़े रहे हैं।

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में पठन-पाठन, परीक्षा, परिणाम, प्रवेश, शोध, छात्र सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। उन्होंने शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पूर्वांचल क्षेत्र में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है और इसे नई तकनीक तथा बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने कहा कि शोध को प्रोत्साहित करने और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मजबूत डिजिटल प्रशासनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए इंटरनेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। छात्रों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संवाद के माध्यम से उनका समाधान किया जाएगा।प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास की इस यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी और संबद्ध महाविद्यालय सभी सहभागी होंगे। सामूहिक प्रयास से विश्वविद्यालय को और बेहतर बनाया जाएगा।पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त कुलपति का स्वागत किया। इसके बाद कुलपति ने मुक्तांगन परिसर में पौधरोपण भी किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story