बंदी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

WhatsApp Channel Join Now
बंदी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत


जौनपुर, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिला कारागार में निरूद्ध एक बंदी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी देते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी ने बताया कि बंदी अजीत कुमार गौतम (24) मूलरूप से महमूदपुर का रहने वाला था। चोरी के एक मामले में वह 19 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बंदी ने 20 फरवरी को श्वास लेने में दिक्कत की शिकायत की। जेल चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार देर रात उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। घटना के बारे में परिवार को जानकारी देते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। -----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story