दुर्गा अष्टमी पर प्रकृति भारती में हवन व कन्या पूजन

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा अष्टमी पर प्रकृति भारती में हवन व कन्या पूजन


दुर्गा अष्टमी पर प्रकृति भारती में हवन व कन्या पूजन


दुर्गा अष्टमी पर प्रकृति भारती में हवन व कन्या पूजन


-समरसता स्थली के रूप में विकसित हो रही प्रकृति भारती

लखनऊ, 18 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को मोहनलालगंज स्थित प्रकृति भारती में दुर्गा अष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, आरती और विशेष गौ-पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। संस्थान में प्रतिवर्ष नवरात्र के मौके पर कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष भी परंपरा को निभाते हुए मोहनलालगंज और उसके आसपास के गांवों से आईं सैकड़ों कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धापूर्वक सभी कन्याओं के पांव धुले गए, उन्हें तिलक लगाया गया, भोजन कराया गया और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया। विदित हो कि प्रकृति भारती में मंदिर के साथ—साथ गौशाला भी है। कन्या पूजन से पहले क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने गौ माता को फल व मिष्ठान खिलाया। प्रान्त समरसता प्रमुख राजकिशोर ने कन्याओं का पांव प्रक्षालन करने के बाद प्रसाद वितरण भी किया। राजकिशोर ने कहा कि प्रकृति भारती समरसता की दिव्य स्थली के रूप में विकसित हो रही है। यहां आसपास के गांवों के लोगों का सहज लगाव हो गया है। उनके लिए यहां पर साप्ताहिक ओपीडी भी चलती है।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन

इस धार्मिक उत्सव के साथ-साथ प्रकृति भारती परिवार की ओर से एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह गौ सेवा प्रमुख नवल, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, प्रान्त समरसता प्रमुख राजकिशोर, वरिष्ठ प्रचारक राजदेव, कथावाचक सुधीरानंद महाराज, सुशील रावत, डॉ. पी.के. गुप्ता व डॉ. एस. सागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763214 Articles

Share this story