लाहिलपार मंदिर के सामने पुजारी और ग्रामीणों ने लगाया जाम, थानाध्यक्ष पर लगाए आरोप

WhatsApp Channel Join Now
लाहिलपार मंदिर के सामने पुजारी और ग्रामीणों ने लगाया जाम, थानाध्यक्ष पर लगाए आरोप


देवरिया, 02 अगस्त (हि.स.)। बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार मंदिर के सामने रविवार को मंदिर के पुजारी और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बरियारपुर थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी से नाराज होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर के सामने सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। मंदिर के पुजारी भी ग्रामीणों के साथ धरने में शामिल रहे।

जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान लंबे समय से नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने की मांग की।

खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story