प्रयागराज-खड़गपुर विशेष गाड़ी का हाेगा संचालन, सप्ताह में दो दिन चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज-खड़गपुर विशेष गाड़ी का हाेगा संचालन, सप्ताह में दो दिन चलेगी


प्रयागराज, 12 अप्रैल (हि.स)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं 04142-04141 प्रयागराज-खड़गपुर-प्रयागराज का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि इसके अंतर्गत सप्ताह में दो दिन विशेष गाड़ी 04142 प्रयागराज-खड़गपुर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार, 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक 5 फेरे तथा गाड़ी 04141 खड़गपुर से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 5 फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में स्लीपर 9, सामान्य 7, एसएलआरडी 2 सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

यह गाड़ी प्रयागराज से चलकर मीरजापुर, पं दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, देहरी आन सोन, गया, एनएससी बोस गोमो, भोजडीह जं, अद्रा, बैंकुरा होते हुए खड़गपुर पहुंचेगी और इसी रास्ते वापस आयेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story