प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर पुनर्विकास कार्य प्रारम्भ, पार्किंग अस्थायी रूप से प्रतिबंधित

WhatsApp Channel Join Now
प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड पर पुनर्विकास कार्य प्रारम्भ, पार्किंग अस्थायी रूप से प्रतिबंधित


प्रयागराज, 14 अप्रैल (हि.स)। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर चल रहे व्यापक पुनर्विकास कार्यों के क्रम में सिटी साइड पर भी निर्माण कार्य 15 अप्रैल से प्रारम्भ होने जा रहा है। इसके साथ ही बुधवार से अग्रिम आदेश तक सिटी साइड पर स्टेशन परिसर में वाहनों की पार्किंग सुविधा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस की ओर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है। जिन यात्रियों को अपने वाहन पार्क करने की आवश्यकता है, वे उक्त व्यवस्था का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, रेल प्रशासन समस्त यात्रियों एवं आमजन से अनुरोध करता है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग प्रदान करें तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु सिविल लाइंस साइड में पार्किंग सुविधा का उपयोग करें।

इसके अतिरिक्त, सिटी साइड पर भी वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित किए जाने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित होते ही सिटी साइड पर सीमित पार्किंग सुविधा पुनः प्रारम्भ की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story