दीपावाली से पहले ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री की रोकथाम के लिए रेलवे चलाएगा जांच अभियान

WhatsApp Channel Join Now
दीपावाली से पहले ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री की रोकथाम के लिए रेलवे चलाएगा जांच अभियान


मुरादाबाद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावाली से पहले ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री की रोकथाम के लिए रेलवे जांच अभियान चलाएगा। यह जानकारी

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बुधवार काे दी।

उन्हाेंने बताया कि हाल ही में शहीद एक्सप्रेस में एक बैग में रखे गंधक और पोटाश के कारण कोच में आग लगने की घटना के बाद रेलवे सतर्क हो गया है। ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों की मौजूद हाेने से यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में रेलवे की ओर से जांच अभियान के जरिये संदिग्ध सामान पर नजर रखने और खतरनाक सामग्री की आवाजाही रोकने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी को सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का कहा की उक्त क्रम में आरपीएफ और जीआरपी की टीम रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की चेकिंग करेगी। डॉग स्क्वॉड के जरिये भी चेकिंग और निगरानी की जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story