गर्भवती, दिव्यांग, गंभीर रूप से अस्वस्थ शिक्षकाओं को जनगणना की ड्यूटी से मुक्त रखें : डॉ. ऋतु त्यागी

WhatsApp Channel Join Now
गर्भवती, दिव्यांग, गंभीर रूप से अस्वस्थ शिक्षकाओं को जनगणना की ड्यूटी से मुक्त रखें : डॉ. ऋतु त्यागी


मुरादाबाद, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ जनपद मुरादाबाद इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुलोचना मौर्य के निर्देशानुसार जनगणना 2026 में शिक्षकों की ड्यूटी से संबंधित समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष डॉ. ऋतु त्यागी ने बताया कि ज्ञापन में गर्भवती, दिव्यांग , गंभीर रूप से अस्वस्थ एवं सेवानिवृत्ति के निकट एवं ऐसी शिक्षिकाओं को जिनके बच्चे दो वर्ष से कम आयु के हैं ,उनको जनगणना कार्य से मुक्त रखने रखा जाए।

जिला अध्यक्ष डॉ. ऋतु त्यागी ने बताया कि संगठन द्वारा विशेष रूप से मांग की गई कि अवकाश दिवस में किए गए कार्यों हेतु प्रतिकर अवकाश एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए, जिससे शिक्षक/ शिक्षिकाएं अपने शैक्षिक दायित्वों का सुचारु रूप से निर्वहन कर सकें।

ज्ञापन देने वालों में मधु सक्सेना, पूनम सक्सेना, अलका वर्मा, पुष्पा यादव, इंदु भारती,प्रेमलता गौड़, ऊषा रवि, लक्ष्मी रानी, नमिता गुप्ता, श्वेता,विश्वकर्मा, अभिलाषा, सपना सक्सेना,आयशा नूर, दीप्ति राय, कुमकुम दीक्षित, प्रीति वर्मा, तरन्नुम मसूद, हिमानी कुमारी, शालनी भटनागर, ममता बाली, शुचि शर्मा, कंचन वर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story