भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं प्रीति गुप्ता और अनुपमा राय

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं प्रीति गुप्ता और अनुपमा राय


भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं प्रीति गुप्ता और अनुपमा राय


जौनपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके तहत जौनपुर में प्रीति गुप्ता और मछलीशहर में अनुपमा राय को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है।

प्रीति गुप्ता जनपद में लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह सखी वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। संस्था के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करती हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता एमएससी और बीएड है। वह सहकार भारती की जिला महिला प्रमुख, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा भाजपा की नगरीय उत्तरी इकाई की कार्यसमिति सदस्य भी रह चुकी हैं।

प्रीति गुप्ता जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने, निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कराने तथा महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर जैसे कौशल का प्रशिक्षण दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों से जुड़ी रही हैं। वह सेवा भारती और राष्ट्र सेविका समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ भी काम करती रही हैं।

वहीं, अनुपमा राय का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। उन्होंने वर्ष 2012 में परिषद की सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2013 में आईटी सेल की जिला सह-संयोजक और 2014 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक रहीं। वर्ष 2018 में उन्हें जौनपुर महिला मोर्चा का जिला महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2022 में भी उन्होंने जिला महामंत्री का दायित्व निभाया।

अब उन्हें मछली शहर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुपमा राय ने नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए वह नेतृत्व की आभारी हैं। दोनों नियुक्तियों को महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759880 Articles

Share this story