कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

WhatsApp Channel Join Now
कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव


प्रयागराज, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के दुसौटी सैदाबाद गांव में मंगलवार को घर के अन्दर नौवीं की छात्रा का शव फंदे से लटका मिलाा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हंडिया के दुसौटी सैदाबाद गांव निवासी प्राची कुमारी (15) पुत्री जीतलाल का शव मंगलवार को घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। वह इस वर्ष कक्षा नौवीं की छात्रा थी। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में परिवार के लोगों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। यदि कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story