कार एवं पिकअप की टक्कर में एक युवती की मौत, चार लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
कार एवं पिकअप की टक्कर में एक युवती की मौत, चार लोग घायल


प्रयागराज, 08 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी फ्लाई ओवर के पास बुधवार को कार एवं पिकअप की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। हादसे में कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग कानपुर नगर से वाराणसी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे में कानपुर नगर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर कालोनी निवासी सिमरन गौतम (24) पुत्री राजेन्द्र गौतम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल। सिमरन की बहन स्वप्निल और कोमल, कार चालक दीपक तथा संचित को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया गया। हादसे के संबंध परिवार को जानकारी दे दी गई है।डीसीपी गंगानगर ने बताया कि उक्त सभी लोग कानपुर से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में हाइवे पर हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी फ्लाई ओवर के पास कार की एक पिंकअप से भिड़ गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और उनसे तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story