राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता


प्रयागराज, 06 जुलाई (हि.स.)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला प्रेरणादायी व्यक्तित्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति उनका अटूट समर्पण तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए किया गया संघर्ष आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और विचार राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उक्त बातें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी देश के युवाओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वह इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत और राष्ट्रवादी विचारधारा आज भी प्रासंगिक हैं।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, मनोज कुशवाहा, प्रवीण भारती, दीप द्विवेदी, मोहित गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, आशीष द्विवेदी, मयंक दुबे, संदीप यादव, अमन पांडेय, पीयूष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story