जेठ के आखिरी बड़े मंगलवार को प्रसाद व शरबत का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
जेठ के आखिरी बड़े मंगलवार को प्रसाद व शरबत का वितरण


--रॉयल हर्बल व सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल का संयुक्त आयोजन

प्रयागराज, 23 जून (हि.स)। आस्था और सेवा का प्रतीक जेठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार पर सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मण्डल एवं रॉयल हर्बल के ओर भव्य प्रसाद एवं शीतल शरबत वितरण का आयोजन मंगलवार को सिविल लाइन्स स्थित सुभाष चौराहा पर किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को हनुमान जी का प्रसाद वितरित किया गया और भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल शरबत पिलाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई गई। इस सेवा कार्य का नेतृत्व सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, पार्षद पंकज जायसवाल तथा महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाती निरखी रहीं। रॉयल हर्बल इस आयोजन का सहयोगी संस्था के रूप में सहभागिता निभा रहा है।

पार्षद पंकज जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जेठ के आखिरी बड़े मंगलवार के इस पावन अवसर पर आयोजित भंडारे में सिविल लाइंस क्षेत्र के सभी व्यापारी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह है। इस भंडारे को सफल बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।

अध्यक्ष नीरज जायसवाल ने बताया कि जेठ के बड़े मंगलवार को हनुमान जी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर समाज सेवा के माध्यम से धार्मिक आस्था को जीवंत रखा जाएगा। महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाती निरखी ने कहा कि नारी शक्ति सदैव सेवा और समर्पण का प्रतीक रही है। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम को और बल मिलेगा। हमारा उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और सेवा भाव को बढ़ाना है। सिविल लाइंस क्षेत्र की महिलाएं इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग किया। सिविल लाइंस क्षेत्र के व्यापारी बंधु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में सहभागी बने।

कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री डा शैलेश पांडे, रवि केसरवानी, आनंद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, मोहित पासी श्याम हेला, सुरेंद्र यादव, मयंक यादव, विश्वास रावत, भोला तिवारी, कमलेश तिवारी, परवीन भारतीय सहित सभी पार्षद गण शामिल रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story